श्रावण महोत्सव में गीतों पर झूमी छत्राणियां और जीते पुरूस्कार
ग्वालियर -श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति के ” श्रावण महोत्सव” का रंगारंग कार्यक्रम पडाव स्थित होटल में आयोजित किया गया जिसमें सावन थीम पर नृत्य प्रतियोगिता के साथ साथ ढेर सारे सरप्राइज गेम , मालामाल हाऊजी, राखी गेम, फ्रेंडशिप गेम, इत्यादि कराए गए । ड्रैस कोड फिरोजी/आसमानी कलर साड़ी, पोशाक, लंहगा था। कार्यक्रम में सबसे रोचक और आनंद दाई रहा सावन गीतों पर प्रतियोगियों का डांस जिसमें 73 वर्ष तक की महिला सदस्यों ने पूरे जोश खरोश के साथ परफार्म किया । निर्णायक थीं ग्वालियर का नाम भारत में रौशन करने वाली ,मल्टी टैलेंटेड ,सुप्रसिद्ध नृत्यांगना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड ऐंबैसेडर सुश्री निशा शर्मा तथा ग्वालियर में भरतनाट्यम को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली, कार्मल कान्वैंट की नृत्य गुरू सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुश्री एन स्मृति कुशवाह । दोनों ने ही भारत में ग्वालियर का गौरव अनेक पुरस्कार प्राप्त कर बढाया है।
कार्यक्रम की संयोजिका थीं
साधना भूपेंद्र सिंह, प्रिया भदौरिया, साधना पी सिंह कुशवाह, ममता कुशवाह
कार्यक्रम में रश्मि सिंह ,निशा सिंह, सुजाता संग्राम सिंह, अंजू सिंह, गीता सिंह गौर, डाली भदौरिया, मीना भदौरिया, माधुरी चौहान, सुनीता जादौन, अनुपमा राजावत, संगीता शिववीर सिंह, रितु चौहान, विनीता सिंह, शकुंतला सिंह, सुमन भदौरिया,पिंकी जादौन, रेखा वाईएस भदौरिया, रेखा भदौरिया ,अनिता भदौरिया आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन किया प्रोफेशनल ऐंकर सुश्री हर्षिका गुप्ता ने।
विजेताओं के नाम:
सावन डांस ( सीनियर ग्रुप ) :
प्रथम : रोहिता गौर, द्वितीय: नंदिनी सिंह, तृतीय: रूचि कुशवाह, चतुर्थ : नीता चौहान, पंचम : मीरा तोमर
सावन डांस ( जूनियर)
प्रथम : रूचि तोमर, द्वितीय: प्रीति भदौरिया, तृतीय: कांची बैस, चतुर्थ: शिखा चौहान, पंचम : नीति सिंह
राखी गेम :
प्रथम : सुजाता संग्राम सिंह, द्वितीय : आभा तोमर, तृतीय: अर्चना सिंह, चतुर्थी : सीमा सिंह, पंचमी: सरस्वती तोमर
फ्रेंडशिप गेम :
प्रथम : अंजलि सिंह, द्वितीय : शिखा भदौरिया, तृतीय : प्रार्थना जादौन, चतुर्थ :अंजू सिंह, पंचम : अनिता भदौरिया
पंचुअल्टी: राखी कुशवाह, पूर्णिमा राठौर, इंदिरा सिंह
