MP में आठ हजार 253 बैंक खातों में 1 साल से नहीं जमा हुई पेंशन, अब होगी जांच

भोपाल. मध्य प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सहित अन्य पेंशन वितरण में गड़बड़ी की आशंका पर जांच कराई जाएगी। जांच के आदेश सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने सभी कलेक्टरों को दिए हैं। दरअसल, जून 2023 में की गई पेंशन वितरण की समीक्षा से पता चला कि 8 हजार 253 पेंशनरों के बैंक खातों में पेंशन राशि जमा नहीं हुई है। विभाग ने इन खातों में राशि जमा कराने की कोशिश की थी, पर हस्तांतरण विफल रहा है।

विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि इन सभी बैंक खातों की जांच कराई जाए। इसमें यह भी देखा जाए कि खाताधारक की वर्तमान स्थिति क्या है। इससे यह भी पता चल जाएगा कि खाताधारक का निधन हो चुका है या वह जिंदा है। कहीं वह उस स्थान से पलायन कर कहीं और तो नहीं चला गया है। अगर खाताधारक पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तो दस्तावेजों में कोई त्रुटि तो नहीं या वह पेंशन के लिए अपात्र तो नहीं है। सभी बिंदुओं पर जांच करके कलेक्टर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *