भाजपा कोर कमेटी की बैठक में 2 घंटे लेट पहुंचे केन्द्रीय मंत्रीगण
ग्वालियर. झांसी रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भारी अव्यवस्थाओं के बीच 2 घंटे लेट शुरू हो पाई। आज की बैठक शोर शराबा होने की संभावना को देखेते। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में मीडिया तरह से बाहर रोक दिया। इसके एवज मे ंहम फोटो -वीडियो हम आपको उपलब्ध करवायेंगे। आज की कोर कमेटी की बैठक में सबसे पहले गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, संगठन की ओर से हितानंद शर्मा, इसके बाद जयभान सिंह पवैया, लालसिंह आर्य आये। इसके बाद 7.30 बजे के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उसके 15 मिनट के केन्द्रीय नरेन्द्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव पहुंचे।
इस बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जी, संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने दी।
श्री चौधरी ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग की बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं जिला प्रबंधक समिति के जिला संयोजक अपेक्षित हैं।
