दिल्ली NCR में भूकंप, 5.8 रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. दिल्ली NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भूकंप रात 9.31 बजे आया था। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था. इसके कारण जम्मू-कश्मीर में भी इसके झटके महसूस हुए हैं. हिंदुकुश में केंद्र होने के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों में ही इसके झटके महसूस किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में तो कई बार भूकंप आ चुके हैं तो वहीं दिल्ली-एनसीआर भी लगातार भूकंप के झटकों से कांपते रहे हैं.

जम्मू कश्मीर में कब-कब महसूस हुए भूकंप के झटके
जम्मू कश्मीर में अभी बीते महीने 17 जुलाई को भूकंप के महीने महसूस किए गए थे. यहां कटरा में भूकंप के झटके लगे हैं. ये भूकंप रात 10 बज कर 7 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई थी. भूकंप के झटके बेहद हल्के थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *