ग्वालियर में BJP की एम्पायर रिसोर्ट में शनिवार शाम महत्वपूर्ण बैठक हुई
ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी की सिथौली स्थित एम्पायर रिसोर्ट में शनिवार शाम होने जा रही ग्वालियर-चंबल संभाग की महत्वपूर्ण चुनावी बैठक में पार्टी ग्वालियर-चंबल संभाग वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन करेगी। बैठक में इन संभागों में आगामी चुनाव में पार्टी का क्या रुख होगा इस पर विचार होगा। भाजपा ने ग्वालियर-चंबल संभाग को फोकस किया हुआ है।
वर्ष 2018 के चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को भुलाकर पार्टी यहां नया इतिहास रचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वैसे ताे शाम पांच बजे से यह बैठक शुरू हो जानी थी, लेकिन कुछ ही देर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह शुरू होने जा रही है। जिसमें जिले के सभी संयोजक शामिल होंगे।
बैठक में सभी संभावनाओं पर विचार होगा। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं दोनों संभागों के सभी जिला संयोजक शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की क्या गाइडलाइन रहने वाली है और प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी में चल रहे मंथन पर भी इस बैठक में विचार होगा।
