115 वर्षो से तिघरा जलाश्य आज 18 लाखों शहरवासियों की बुझा रहा प्यास
ग्वालियर. शहर के लोगों को बोरिंग का पानी स्वादहीन लगता है। जबकि तीनों घिरा हुआ जल संग्रहण के रूप में जाने वाला ‘‘तिघरा’’ है। शहर के 80 हजार लोगों की प्यास बुझाने के लिये तिघरा का निर्माण 1910 से लेकर 14 के बीच बन कर तैयार हुआ था तो इसका नाम तिघरा रखा गया और जल संग्रहण क्षमता 22370 घनफीट है। शहर की पीने की पानी की समस्या के समाधान के लिये सिंधिया राजवंश ने 19वीं सदी की शुरूआत में तिघरा बांध बनाया गया था। इसके निर्माण कार्य के देखरेख की जिम्मेदारी मिस्टर प्रेस्टन को दी गयी थी। तिघरा का निर्माण कार्य 1909 में शुरू कर 1914 में बन कर तैयार हुआ था। सांक नदी पर बनाया गया है तिघरा गांव के नजदीक है। तिघरा बांध का कैचमेंट (जलसंग्रहण) क्षेत्र 160 वर्गमील था। तिघरा की जल संग्रहण क्षमता 22370 घनफीट थी।
डायमंड लैक नाम रखा गया था
तिघरा बांध का शुरूआत में डायमंड लैक रखा गया था। फिर माधव सागर रखा गया। सन् 1952 के बाद इसका नाम तिघरा बांध हो गया। तकनीकी टीम ने सर्वे के बाद 3 तरफ से पहाडि़यों से घिरे सांक नदी के क्षेत्र को बांध के लिये चुना।
तिघरा बांध के गेट इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया डिजाइन किये गये थे
तिघरा बांध का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 1917 में इंजीनियर विश्वेश्वरैया की देखरेख में स्वचलित दरवाजे और पानी निकलने के मार्ग का काम कराया गया। विश्वेश्वरैया ने स्वयं के ईजाद किये फ्लड गेट लगाये गये थे। जिन्हें बाद में विश्वैश्वरैया केट के नाम से पेटेंट भी कराया गया। तिघरा बांध में 100 वर्ष पहले लगे यह गेट आज भी कारगर साबित हो रहे है। शुरूआती दौर में आबादी कम और पानी पर्याप्त होने की वजह से पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के लिये भी भरपूर पानी उपलब्घ रहता था।
20वीं शताब्दी में आये अकाल में लिया गया बांध बनाने का निर्णय
तत्कालीन ग्वालियर स्टेट के समय 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध और 20वीं शताब्दी की शुरूआती अकाल का अभिशॉप लेकर आई थी। रियासत में जंगल और नदिया पर्याप्त थी। लेकिन ऐसा कोई साधन नहीं था कि इन जल संसाधनों को अपातकालीन के लिये संग्रहित कर रखा जा सके। लिहाजा तत्कालीन महाराजा माधवराव सिंधिया द्वितीय ने फैसला किया था कि शहर की प्यास बुझाने और आपातकाल में किसानों को पानी देने के लिये एक बड़ा बांध बनाने का निर्णय लिया गया।
मिनरल वाटर की तरह है तिघरा जलाश्य का जल
आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार 300 टीडीएस तक पानी उत्कृष्ट श्रेणी में रखा गया है। जबकि तिघरा के पानी का टीडीएस वर्षा से गर्मी तक 70 से 90 तक रहता है। 19वीं सदी में बना तिघरा बांध आज भी हमारी लाइफ लाइन के रूप में काम कर रखा है। इसका पानी मिनरल (पोषक तत्व) वाटर है। तिघरा के पानी की निजी आरओ फिल्टर प्लांट या आरओ में शुद्ध किये जाने की आवश्यकता नहीं है। तिघरा के पानी का टीडीएस वर्षा के दिनों में 70 से 910 के बीच रहता है। जबकि सामान्य दिनों में इसके पानी का टीडीएस 120 तक होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन व भारतीय मानक ब्यूरो के मुताबिक 300 टीडीएस तक का पानी उत्कृष्ट श्रेणी में रखा जाता है। 300 से 600 टीडीएस का बहुत अच्छा और 900 टीडीएस तक बहुत अच्छा रहता है। 50 टीडीएस से नीचे और 1200से अधिक टीडीएस पानी पीने योग्य नहीं रहता है।
पीने के जल में आवश्यक तत्व
पीने योग्य जल में कार्बोहाइड्रेट (एनर्जी), प्रटीन (ग्रोथ) फेट (गर्मी-एनर्जी), पानी खनिज, लवण आवश्यक तत्व होते हैं।
सप्लाई के लिये मोतीझील पर लगे प्लांट और प्लांट से रक्कस टेंक से पानी शहर के लिये होता सप्ताई
तिघरा बांध के निर्माण के बाद रियासत ने पेयजल सप्लाई के काम के लिये सर्वे का कामशुरू कराया। सर्वे के दौरान लाइनें बिछाने के लिये उनका एलाइनमेंट औरे प्लांट के लिये मोतीझील का एक स्थान तय किया और यहां पंम्पिंग बनाया गया। तिघरा बांध ऊचाई पर और मोतीझील पर प्लांट के लिये प्रस्तावित स्थान उससे नीचे में ऐसे में तिघरा का पानी ग्रेविटी से ही मोतीझील पहुंचने लगा। 1927 से 1़930 के बीच पेयजल सप्लाई पाइप लाइन के जरिये लोगों के घरों तक होने लगी थी।
वर्षा के जल और बांध के 3 तरफ से पहाड़ी होने की वजह साफ रहता है इसका जल
तिघरा बांध का कैचमेंट पहाड़ एवं सांक नदी का एरिया है। इस वजह से इस पानीमें पर्याप्त पोषक तत्व (मिनरल) तिघरा के पानी में रहते हैं। इसमें अधिकांश वर्षा का नाी स्टोर होता है। जो जंगल से बहता हुआ आता है। इस वजह यह अधिक साफ और स्वच्छ रहता है। मोतीझील पर इसका शुद्धिकरण किया जाता है।
हेमंत खरे, सेवानिवृत्त इजीनियर, जल संसाधन विभाग
