MP में जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

भोपाल. प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे डॉ. बाला सरस्वती सुसाइड केस में कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। जूडा की इस हड़ताल को करीब सात स्टेट के जूनियर डॉक्टर भी सपोर्ट कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हमें तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और बिहार से भी जूनियर डॉक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं। अमृतसर मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला गया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (GMC) भोपाल के अध्यक्ष डॉ. संकेत सीते ने बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है।

भोपाल में टॉक्सिक वर्क कल्चर के पुतले के साथ जूनियर डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर,जबलपुर में भी हड़ताल
ग्वालियर और जबलपुर में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवा जारी है। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कार्यरत तकरीबन 350 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टर का कहना है कि सिर्फ इमरजेंसी इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *