मणिपुर का वीडियो वायरल घटना नहीं है, अभी तक सरकार ने कितने केस दर्ज किये-सीजेआई
नई दिल्ली. मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो के मामले में दायर याचिकउा पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस (CJI) डीवाय चन्द्रचूड ने कहा है कि पूर्वोत्तर राज्य में लगभग 3 माह पहले शुरू हुई हिंसा भड़काने के बाद यह महिलाओं के खिलाफ एकमात्र उदाहरण नहीं है। मणिपुर में जिन महिलाओं को नग्न घुमाया गया और उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के मुद्दे पर केन्द्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बीच सभी FIR जांच के लिये उठाये गये कदम, पुर्नवास के लिये क्या कदम उठाये गये आदि मुद्दों पर जवाब मांगा है। इन जवाबों के साथ सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फिर इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी।
इस सुनवाई के दौरान NGO ने अदालत को बताया कि कई महिलाये हिंसा से भागकर दूसरे राज्यों में चली गयी है। वह जहां हैं, वहीं उनके बयान दर्ज किये जाने चाहिये। इस पर CJI ने पूछा कि क्या उनमें से अधिकतर महिलायें दिल्ली में ही? अगर हां तो उनके बयानों को भी दर्ज किया जाना चाहिये। CJI ने कहा है कि हमारा विचार यह सुनिश्चित करना है कि हम समाज में संवैधानिक प्रक्रिया में विश्वास की भावना पैदा करें।
