ग्वालियर में गैंगरेप- कार में बंधक बनाकर लूटी आबरू, मुंह बोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर ले गये
ग्वालियर. रिश्ते एक बार फिर कलंकित हुए हैं। एक विवाहित महिला के पास रहने वाले 2 मुंहबोले भाईयों ने कार में बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। घटना 5 दिन पूर्व मुरार के बड़ागांव इलाके की है। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। मुंहबोले भाई बाजार खरीदारी करने की कहकर महिलाको साथ ले गये और रास्ते में बंधक बनाकर इस सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। 5 दिन तक बदनामी के डर से महिला चुप रही। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को मुरार थाना पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के उपनगर मुरार के तिकोनिया स्थित भोला चौक निवासी 35 वर्षीय कजरी (बदला हुआ नाम) विवाहिता महिला है। वह अपने 2 बच्चों के साथ यहां रहती है। उसका पति अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करता है। महिला पास ही रहने वाले अशोककुमार और भोलू को भाई मानती है। 5 दिन पूर्व की बात है। महिला से उसके मुंहबोले भाई अशोक कुमार और गोलू ने कहा है कि उनको अपने परिवार के कुछ लोगों के लिये शॉपिंग करनी है। इसमें वह उसकी मदद कर दे ंतो अच्छा रहेगा। महिला भी विश्वास में मुंहबोले भाईयों के साथ चल दी और बाजार में उन्होंने कुछ खरीदारी की।
