आपकी आंखें लाल और लगातार पानी आ रहा हो तो आप आईफ्लू से पीडि़त है-डॉ. सुनील शर्मा

ग्वालियर. इन दिनों शहर में आईफ्लू (एडिनो वायरस) तेजी से फैल रहा है और इसका असर मरीजों 10 से 15 दिनों तक रहता है। इसकी पहचान आंखों का लाल होना और आंखों से लगातार पानी आना जैसे लक्षणों से इस वायरस की पहचान हो रही है। इस वायरस से बचने के लिये आंखों को हर एक घंटे में ठंडे पानी से धोये और बर्फ की सिकाई करें जब तब तक वायरस से ग्रसित है आप अपने आपको आइसोलेट कर लें यह सलाह सिटीसेंटर स्थित साईटकेयर हॉस्पीटल के संचालक नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा ने दी है।


आपको बता दें कि आंखों के डॉक्टरों के पास प्रतिदिन OPD में 10-15 मरीज आईफ्लू से ग्रसित डॉक्टरों के पास आ रहे है। आईफ्लू के मरीजों से डॉक्टर भी सावधानी बरत रहें। आईफ्लू का असर लगभग 10-15 दिन तक रहता है।
आईफ्लू के लक्षण
आंखों से लगातार पानी आना
आंखों का लाल होना
आंखों से कीचड़
आंखों को खोलने में परेशानी का अहसास हो
आईफ्लू के बचाव
डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि आईफ्लू के वायरस से ग्रसित व्यक्ति को अपने संपर्क में आने वाली चीजों को किसी को छूने नहीं देना चाहिये। जैसे कि चश्मा, रूमाल, पेन, मोबाइल के आलावा अपने आपको आइसोलेट रखें। आंखों को हर एक घंटे में ठंडे पानी धोना एवं बर्फ की सिकाई करना। जब तक आप आईफ्लू से ग्रसित है तब तक आप सार्वजनिक स्थानों और स्वींमिंग पूल में जाने से बचे। जब आपकी आंखों से पानी निकलना बंद हो जाये तब आप समझ लीजिये कि आप की आंखें स्वस्थ्य हो गयी और इसके बाद भी आप नेत्ररोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
घरेलू नुकसे
जब आपकी आंखें लाल होने लगे ऐसी स्थिति आपको हर 10-15 मिनट में ठंडे पानी से आंखों को धोये और ठंडी बर्फ से आंखों की सिकाई करें। जिससे आपको तात्कालिक रूप से आंखों में जलन और खुजली से आराम मिल जायेगा। इसके बाद आप नेत्ररोग विशेषज्ञ से उपचार ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *