ग्वालियर में पूर्व मंत्री के मोहल्ले में चोरी

ग्वालियर. पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के मोहल्ले में चोरी की घटना हुई है। एक व्यवसायी का परिवार घर में सोता रहा और चोर गहने-नकदी चोरी कर ले गए। घटना जनकगंज में बेलदारों का पुरा में शनिवार-रविवार दरमियानी रात की है। चोरी की घटना का पता तड़के चार बजे चला, जब परिजन की नींद खुली। चोर अलमारी में रखे 4 लाख रुपए, गहने चोरी कर ले गए हैं। यह गहने और कैश बड़े भाई की शादी के लिए रखे थे। चोरी का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के जनकगंज स्थित बेलदारों का पुरा स्थित पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के घर के पास पवन चंदवानी पुत्र मनोहर लाल चंदवानी रहते हैं। उनका निजी व्यवसाय है और शनिवार रात खाना खाने के बाद वह और उनका पूरा परिवार सो गया था। शनिवार-रविवार दरमियानी रात जब वह गहरी नींद में थे तभी चोर गिरोह ने उनके घर पर धावा बोल दिया। दबे पांव आए चोरों ने घर की अलमारी तक पहुंचकर उसमें रहने लाखों रुपए के पुश्तैनी गहने, चार लाख रुपए नकद सहित अन्य सामान पार कर दिया। तड़के करीब 4 बजे उनके पिता की नींद खुली और जैसे ही वह दूसरे कमरे में पहुंचे उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि जिस बक्से में चार लाख रुपए व सोने के जेवर रखे थे, उसका ताला टूटा हुआ था। मामला समझ में आते ही अन्य परिजन को जगाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
जनकगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि चोरी की घटना हुई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोरी करने वालों का कोई सुराग लग सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *