अमित शाह ने इंदौर के जानापाव में भोलेनाथ का किया जलाभिषेक, संभागीय कोर कमेटी की लेंगे बैठक

इन्दौर. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इन्दौर के जानापाव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की। अमित शाह अब इन्दौर में भाजपा के विजय संकल्प कार्यकर्त्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अमित शाह कुछ ही देर में मंच पर पहुंचने वाले हैं। इन्दौर में विधानसभा नम्बर 2 स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर हो रहे इस आयोजन में इन्दौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्त्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में लगभग 50 हजार कार्यकर्त्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। अमित शाह देर शाम होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे।


यह देश है वीर जवानों का गाया कैलाश विजयवर्गीय ने
अमित शाह के मंच पर आने से पहले भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ‘‘यह देश है वीर जवानों का’’ देशभक्ति गाना गया। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्त्ता झूम उठे।
चुनाव का हो चुका आगाज-नरेन्द्रसिंह तोमर
भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजन नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा है कि अमित शाह का आना बता रहा हहैं कि मध्यप्रदेश चुनाव का आगाज हो चुका है। आज चुनाव की तैयारी का शुभारंभ हो रहा है। भाजपा की कार्यकर्त्ता उसकी ताकत है। केन्द्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है। 2003 से पहले मध्यप्रदे/ा की स्थिति को लोग अभी भी नहीं भूले। आज एमपी विकास करता दिख रहा है। एक समय था जब केन्द्र में हमारी सरकार नहीं होती थी तो विकास का काम प्रदेश में भाजपा सरकार को अकेले करना पड़ता था। केन्द्र सरकार का सहयोग नहीं मिलता था। लेकिन मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। बीजेपी की प्राथमिकता सुशासन और जनता के हित के काम है। 2023 का चुनाव हमारे लिये महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में हमें वोट ज्यादा मिले। लेकिन 2-4 सीटें कम रह गयी थी। इसलिये कुछ समय के लिये कांग्रेस की सरकार बन गयी थी। जिसने जमकर भ्रष्टाचार किया आज फिर भाजपा की सरकार है, जिसने जनकल्याण की योजनाओं को बहाल किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *