करोड़ों की हेराफेरी में जाहर सिंह, आदित्य और राम अग्रवाल FIR दर्ज
ग्वालियर. शहर के जाने माने ऑटोमोबाइल व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल के साथ 2 करोड़ से अधिक की ठगी एवं धोखाधड़ी के आरोप में जाहर सिंह, राम अग्रवाल निवासी दौलतगंज ग्वालियर, आदित्य निवासी खुर्जे वाला मोहल्ला, ग्वालियर ने सांठ-गांठ कर प्रवेश अग्रवाल को 300 बीघा जमीन हाईवे पर सब्जबाग दिखाकर 2 करोड़ 20 लाख राशि से अधिक का फर्जी अनुबंध पत्र कर फरियादी से प्राप्त कर लिये। जबकि मौके पर आरोपीगण की कोई जमीन मौके पर थी नहीं एवं फरियादी से 2 करोड़ 20 लाख से अधिक राशि की धोखाधड़ी कर ऐंठ ली है।
जिसके संबंध में पुलिस थाना कोतवाली में आरोपीगणें के विरूद्ध धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें पुलिस आरोपीगणों की गिरफ्तार के लिये संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।
