सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश, पुलिस पर पथराव कई पुलिसकर्मी और राहगीर घायल, 3 FIR दर्ज
नई दिल्ली. बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार को मोहर्रम के बीच निकले जुलूस में अचानक हंगामा शुरू हो गया और जिसके चलते कई पुलिसकर्मी सहित राहगीर घायल हुए। इस बीच पुलिस की गाडि़यों सहित रोड पर चलने वाली कई गाडि़यां भी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस के अनुसार मोहर्रम के ताजिये का जुलूस निकल रहा था जिसमें करीब 10 हजार से अधिक लोग शामिल थे। वहीं यह जुलूस शांतिप्रिय रूप से चल रहा था तभी कुछ असामाजिक तत्व इस जुलूस को निर्धारित रूट से हटाकर दूसरी ओर ले जाने लगे और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के पास में स्थित महाराजा सूरजमल स्टेडियम के अन्दर जबरन जाने की कोशिश करने लगे।
स्टेडियम में जबरन घुसने की साजिश
इस बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। क्योंकि उनके पास महाराजा सूरजमल स्टेडियम में जाने की परमिशन नहीं थी। ऐसे में ताजिये का जुलूस ले जा रहे कई लोग तो निर्धारित रूट पर चल रहे थे। लेकिन रूट से हटकर चलने वाले लोगों ने पुलिस का ही विरोध करना शुरू कर दिया और अचानक पुलिस पर ही हमला करते हुए पथराव करने लगे। जहां इस पथराव में कई पुलिसकर्मी सहित राहगीर भी मामूली रूप से जख्मी हो गये। वहीं पुलिस कमी गाडि़यों सहित रोड पर चलने वाली कई डीटीसी बसें व कारें क्षतिग्रस्त हो गयी। इस बीच कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।
