Jammu Kashmir खून से सनी कार से सेना का जवान रहस्यमय हालात में लापता, सेना ने चलाया तलाशी अभियान
जम्मू.Jammu Kashmir भारतीय सेना का एक सैनिक दक्षिण कश्मीर के कुलग्राम जिले स्थित अपने पैतृक गांव अशथल से पिछले शनिवार की शाम को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने उसका पता लगाने के लिये बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। पूरे इलाके को घेर लिया गया और संयुक्त अभियान शुरू किया गया है।
खून से सनी मिली कार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलग्राम के अशथला क्षेत्र का निवासी जावीद अहमद वानी पुत्र मुहम्मद अय्यूब वानी कल शाम से लापता है। वह कुछ खरीदारी के लिये चावलगाम बाजार गये थे। वापिस आते वक्त उन्होंने दूसरा रास्ता चुना था। लापता जवान कीस खून से सनी कार उसके घर से 3 किमी दूर मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम का ेवह अपने पहचान पत्र जेके 18बी 7201 वाली ऑल्टो गाड़ी में कुछ खाद्य पदार्थ लेने चावलग्राम इलाके में गये थे। तब से वह अपने घर नहीं लौटे हैं।इस बीच, लापता सैनिक की मां ने एक वीडियो संदेश में अपने बेटे की वापसी की दुआ मांगते हुए अपील की है कि जिन्होंने ने भी उनके कलेजे के टुकड़े को अगवा किया है वो उसे रिहा कर दें. उन्होंने ये भी कहा, ‘मेरा बेटा निर्दोष है और वह बहुत छोटा है. अगर मेरे बेटे ने कोई गलती की है तो मैं माफी मांग रही हूं. मैं सभी से अपील करती हूं कि मेरे बेटे को घर लौटने की इजाजत दी जाए.’ ।
जवान की तलाश जारी
जवान ईद-उल-अजहा के बाद से छुट्टी पर था. जिसकी तैनाती लेह, लद्दाख में है। अधिकारियों ने बताया कि उसका पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। सैनिक का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस तरह की घटना काफ़ी समय के बाद कश्मीर में देखने को मिली है। पिछले साल प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन ने सेना के जवान समीर अहमद मल्ला का अपहरण कर लिया था और उसकी हत्या कर दी थी. जिसका शव जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक बगीचे में मिला था।
