टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल 4 जून से,क्रिकेट इतिहास में अमेरिका को पहली बार मेजबानी

नई दिल्ली. 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप 4 से 30 जून तक खेला जाएगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज के 10 शहरों में 27 दिन तक 20 टीमों के बीच 55 मैच होंगे। 147 साल के क्रिकेट इतिहास में अमेरिका पहली बार ICC के किसी ग्लोबल इवेंट की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका के शॉर्टलिस्ट किए गए 4 शहरों को इंस्पेक्ट कर लिया है, इनमें से 3 को इंटरनेशनल स्टेटस नहीं मिला है। अगले कुछ महीनों में सभी वेन्यू फाइनल कर दिए जाएंगे।

वर्ल्ड कप होस्टिंग के लिए इंटरनेशनल स्टेटस जरूरी
अमेरिका के 4 शहरों फ्लोरिडा, मोरिसविले, डालास और न्यू यॉर्क को फिलहाल शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें केवल फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल स्टेडियम को ही इंटरनेशनल स्टेटस मिला है। यहीं अगस्त में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। बाकी 3 शहरों को इंटनरेशनल स्टेटस मिलना बाकी है। ICC गाइडलाइन के अनुसार, वर्ल्ड कप होस्टिंग के लिए इंटरनेशनल स्टेटस मिलना जरूरी है। मोरिसविले (चर्च स्ट्रीट पार्क) और डालास (ग्रैंड पीयर स्टेडियम) में फिलहाल मेजर लीग टी-20 टू्र्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं, जबकि न्यू यॉर्क (वैन कोर्टलैंट पार्क इन द ब्रॉन्क्स) में फ्रेंचाइजी या इंटरनेशनल किसी भी लेवल का कोई मैच आयोजित नहीं हुआ। अमेरिकी शहरों में टूर्नामेंट के कुछ मैचों के साथ ज्यादातर वॉर्म-अप मुकाबले होंगे। वहीं वेस्टइंडीज में वॉर्म-अप मैच कम और मुख्य मुकाबले ज्यादा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *