तेजी से फैल रहा ‘एडीनो वायरस’, कोरोना वायरस जैसे हैं लक्षण, रहें सावधान

भोपाल. मौसम में बदलाव से एडिनो वायरस आंख आना का खतरा बढ़ गया है। यह एक ऐसा वायरस है। जिसके प्रभाव से आंखें लाल व खुजली होना, जलन महसूस होने की समस्या होती है। डॉक्टरों की भाषा में इसे कंजेक्टिवाइटिस कहा जाता है। इस बीमारी में बुखार, आवाज बैठना, नाक बहना आदि की समस्या सामने आ रही है। इस बीमारी के जेएएच के साथ अन्य सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीज तेजी से पहुंच रहे है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज जेएएच की ओपीडी में पहुंच रहे है। वहीं अब सिविल अस्पताल हजीरा में भी इन मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

मौसम बढ़ा रहा संक्रमण
डॉ.हरिसिंह कुशवाह, नेत्र रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल का कहना है कि हल्की बारिश के बाद गर्मी और उमस बढ़ने से इस बार आई फ्लू के मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। इस बीमारी में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी पीडित है। इसमें ठीक होने में छह से सात दिन का समय लग रहा है। डॉ. डीके शाक्य, विभागाध्यक्ष नेत्र रोग, जीआरएमसी का कहना है कि आई फ्लू के मामले ज्यादा सामने आ रहे है। इसके बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि लोग आंखों से हाथ को दूर रखें। बार- बार आंख छूने पर यह बीमारियां फैलती है।

जेएएच में 315, सिविल अस्पताल में 200 मरीज
सोमवार को जेएएच की ओपीडी में 315 मरीज और सिविल अस्पताल हजीरा में 200 लोग आंखों को लेकर आए। इसमें जेएएच में 150 और सिविल अस्पताल में 185 लोग आईफ्लू से पीड़ित आए। जिसमें कई लोगों की तो आधी से ज्यादा आंखें खुल भी नहीं पा रही है।

यह हैं लक्षण
● आंखो में लाली आना।
● पलकों के ऊपर पीले रंग का गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ बनना
● आंखों में दिन भर पानी बहना और कीचड़ आना।
● आंखों के कारण सिर में दर्द होना।
● आंखों के कारण धुंधला दिखाई देना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *