AAP सांसद संजय सिंह मानसून सत्र से सस्पेंड, सभापति से बहस कर रहे थे

नई दिल्ली. संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर सभापति जगदीप धनखड़ से बहस कर रहे AAP सांसद संजय सिंह को बाकी मानसून सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संजय सिंह को सस्पेंड करने का प्रस्ताव लेकर आए। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया, जिसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग उठाई कि प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में मणिपुर मामले पर बयान दें। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

सभापति और TMC सांसद के बीच भी हुई बहस
राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ और TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन के बीच भी बहस हो गई। धनखड़ ने कहा कि आप सभापति को चुनौती दे रहे हो। इसके बाद सदन में हंगामा होने लगा तो धनखड़ ने राज्यसभा को स्थगित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *