सर्वे पर रोक-ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मुस्लिम पक्ष से हाईकोर्ट जाने के लिये कहा
वाराणसी. उत्तरप्रदेश के वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसे मुस्लिम पक्ष के लिये बड़ी राहत मानी जा रही है। जिला जज एके विश्वेश के आदेश के बाद एएसआई की 43 सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह 7 बजे ज्ञानवापी का सर्वे करने पहुंची थी। लेकिन मुस्लिम पक्ष ने इस सर्वे पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने एएसआई सर्वे पर 2 दिन के लिये लगाते हुए मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट जाने केलिये कहा है।
दरअसल, जिला जज एके विश्वेश ने शुक्रवार को मस्जिद परिसर का वैज्ञाानिक सर्वे कराने का आदेश दिया था। एएसआई को 4 अगस्त तक सर्वे की रिपोर्ट वाराणसी की जिला अदालत को सौंपनी थी।
