एसी, टीवी औरा फ्रीज हुए खराब, इन उपकरणों को ठीक कराये गये इसकी भरपाई के लिये न्यायालय की शरण लेंगे
ग्वालियर. पॉश इलाके सिटी सेंटर में पिछले 3-4 दिनों से बिजली कैलाशबिहार और तुलसी बिहार कॉलोनी बिजली अव्यवस्था देखने को मिल रही है। शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे 10-12 घरों के फ्रीज, एसी, कम्प्यूटर और इनवर्टर आदि सामान बिजली के 401 के वोल्टेज आने की वजह से खराब हो गये। जबकि इस की शिकायत तुलसीबिहार निवासी रवि चौरसिया ने की थी। लेकिन बिना राय जाने ही भोपाल दर्ज की शिकायत को क्लोज कर दिया गया है।
इनके खराब हुए एसी, फ्रीज और कम्प्यूटर
एसी और फ्रीज जब खराब हुए तो डॉ. सुनील शर्मा के यहां वोल्टेज चैक किये गये तो उस वक्त वोल्टेज 406 आ रहे थे। इस वजह से डॉ. सुनील शर्मा के घर के 2 कम्प्यूटर, 1 एसी और 1 फ्रीज फुंक गये।
तुलसीबिहार निवासी रवि चौरसिया के घर के इंनवर्टर, एग्जॉस्ट फैन, वाय-फाई, एसी और फ्रीज खराब हो गये। जब इस संबंध में रवि चौरसिया से बात की गयी तो बताया कि पिछले 4 दिन पूर्व ऑनलाईन शिकायत की थी लेकिन मेरी शिकायत के समाधान किये ही बिना ऑनलाईन शिकायत को क्लोज कर दिया गया। मेरे घर जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिये न्यायालय की शरण में जाऊंगा।
तुलसी बिहार निवासी संजय दुर्रानी नेबताया कि मेरे घर की टीवी, एसी और इनवर्टर आदि खराब हो गये।
तुलसी बिहार निवासी भोपाल के बिजली विभाग के डायरेक्टर के निवास के एसी और फ्रीज खराब हो गये।
लाइन में आया फाल्ट
महलगांव स्थित बिजली घर केन्द्र में बिजली फॉल्ट आया है इस वजह से बिजली बार-बार ड्रिप हो रही है। इस को जल्द ठीक करने का काम चल रहा है।
नितिन मांगलिक,एसई इंजीनियर, रोशनीघर
