माफिया वन चौकी पर वनकर्मियों की मारपीट कर आरोपियों को छुड़ा ले गए

ग्वालियर. आरोन के जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काट रहे माफिया को वनकर्मियों ने पकड़ लिया और उन्हें वन चौकी ले आए। माफिया के साथियों को जब इसका पता चला तो वह वन चौकी पहुंचे और वनकर्मियों की मारपीट कर साथियों को छुड़ा ले गए। घटना आरोन थाना क्षेत्र में शनिवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वनकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

वन अमले पर हमला कर आरोपी वीरू को छुड़ाकर ले गए
वन रक्षक सतीश सविता पुत्र कप्तान सिंह सविता ने शिकायत की है कि उसकी ड्यूटी करही चौकी पर थी। वह वन रक्षक लोकमन और राजीव सिंह के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच कुछ लोग वन में लगे पेड़ों को काटते दिखे। जो वन अमले को देखकर भागने लगे। जिनका पीछा कर वन अमले ने वीरू पुत्र पंचम सिंह को पकड़ लिया और उसे पकड़कर वन चौकी लाकर पूछताछ कर रहे थे कि तभी वीरू के परिजनों ने वन अमले पर हमला कर दिया और पकड़े गए आरोपी वीरू को छुड़ाकर ले गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर घायल वन रक्षकों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी और पंचम, वीरू, मीरा को पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *