4 मई को 2 नहीं 5 लड़कियों से हुई थी दरिंदगी, मां बोली-सैकड़ों की भीड थी और रेप करके मार डाला
इंफाल. मणिपुर पिछले 80 दिन से हिंसा की चपेट में है। इस पहाड़ी राज्य से एक-एक कर हैरान करने वाली घटनायें सामने आ रही है। 19 जुलाई को मणिपुर का महिलाओं से दंरिंदगी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इससे पूरा देश शर्मसार हो गया था। मणिपुर से अब एक के बाद एक कई घटनायें सामने आ रही है।
दरअसल, मई में यहां 2 लड़कियों के साथ कथित तौर पर रेप हुआ था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मणिपुर पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की गयी थी। उसमें यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई धारा नहीं है। बल्कि सिर्फ डकैती, शरारत और घुसपैठक के आरोप दर्ज किये गये हैं। घटनास्थल से 35 किमी दूर कांगपोपकी जिले के सैकुल पुलिस स्टेशन में पीडि़तों में से एक पीडि़ता की मां की शिकायत पर 1़6 र्मी को जीरो एफआईआर दर्ज की गयी थी।
उन्होंने आरोप लगाया था कि 4 मई को 100 से 200 लोगों की भीड़गांव में आई और उनकी बेटी और उसकी सहेली के साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने यातना देने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। शिकायत के अनुसार दोनों लड़कियां एक कार वॉश आउटलेट पर काम करती थी और इंफाल इ्रस्ट के कोनुंग ममांग में किराये के मकान में रहती थी।
पुलिस अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि यह एक जीरो एफआईआर थी, पोरोम्पैट पुलिस स्टेशन द्वारा मामले की जांच शुरू होने पर अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं. जब किसी पुलिस स्टेशन को उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर हुए किसी अपराध के संबंध में शिकायत मिलती है, तो वह जीरो एफआईआर दर्ज करता है.सैकुल पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 397 और 398 (डकैती या घातक हथियार से लैस होने पर डकैती करने का प्रयास), 427 (शरारत), 436 (घर को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत), 448 (अतिक्रमण), धारा-34 (सामान्य इरादा) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1 सी) (प्रतिबंधित हथियार रखना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
