राजेन्द्र गुढा बर्खास्तगी के बाद बरकरार तेवर, क्या दोबारा आयेंगे अशोक गहलोत
जयपुर. शुक्रवार को मंत्री परिषद से बर्खास्त किये उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा पर कार्यवाही होने के बाद भी उनके बगाती सुर बदले नहीं है। वह लगातार सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोल रहे हैं। उदयपुरवार्टी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अब 73 की उम्र मे ंतो क्या ही करेंगे। वर्ष 2003 में तो वह केवल 52-53 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि भारतसिंह जैसा ईमान कोई भी नेता विधानसभा में नहीं है। वह 3 वर्ष से विधानसभा में नहीं आ रहे।
उनको किसी ने पूछा तक नहीं कि वजह क्या है। सीएम उनसे नजर ना मिल जाये। इसलिये अपने रास्ते बदल लेते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मंथली में व्यस्त है तो सीएम को कुर्सी बचाने से टाइम नहीं मिल रहा। जनता की कोई नहीं सोच रहा। ओवैसी से मुलाकात पर कहा है कि किसी आतंकवादी से तो मिला नहीं। गोविंद सिंह डोटासरा के बारे मेंकहा है कि बच्चे कहते है। उनके घर जन्म जाये या फिर रिश्तेदार बन जाये तो सीधा आरएएस ही बनेंगे।
पिछले दिनों ओवैसी के साथ हुई मुलाकात पर गुढ़ा ने कहा कि चार बार के चुने हुए सांसद ओवैसी बेस्ट पॉर्लियामेंट्री नेता है। उनसे मुलाकात एक सामान्य मुलाकात है। ओवैसी से मुलाकात का जो हौवा बना रहे है। वो कोई आतंकवादी तो है नहीं। उन्होंने आरपीएससी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक गांव से बड़ी संख्या में थानेदार बन रहे है। दूसरे बच्चे सालों तक तैयारी के बाद भी पास नहीं हो रहे। मुख्यमंत्री की कलम से आरपीएससी सदस्य बनने वाले लोग लाखों रूपयों में पेपर बेच रहे है। तो इसका जवाब तो मुख्यमंत्री को देना चाहिए। सचिन पायलट की एक बार फिर तारीफ करते हुए गुढ़ा ने कहा कि पायलट वो व्यक्ति है। जिसने खून पसीना बहाकर कांग्रेस के 21 सदस्यों की संख्या 99 तक पहुंचाई है। वो तो निकम्मा है। वहीं जो व्यक्ति 200 से 21 पर पहुंचा जा रहा है। उसे काबिल बताया जा रहा है। गुढ़ा यही नहीं रुके. उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पर हमला करते हुए कहा कि बच्चे कहते है कि डोटासरा के घर पर जन्म हो जाए या फिर उनके रिश्तेदार हो जाए तो सीधे ही आरएएस बन जाए. वैसे डोटासरा के पास है भी क्या.वित्त मंत्री और गृह मंत्री तो खुद मुख्यमंत्री है।
