सीसीएफ, कलेक्टर, निगम कमिश्नर, सीई व स्मार्ट सिटी सीईओ ने स्वर्ण रेखा के कैचमेंट क्षेत्र मे रोपे 2000 पौधे

ग्वालियर स्वर्ण रेखा नदी के कैचमेंट के अंतर्गत वीरपुर बांध एवं मामा का बांध के बीच स्थित क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 2000 बड़े-बड़े पौधे रोपकर हरीतिमा की चादर ओढ़ाई गई। शुक्रवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, वन व जल संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए इस सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी सेवाभावी नागरिक, पर्यावरण प्रेमी नागरिकगण एवं विभागीय कर्मचारियों ने पौधे रोपे।
वन संरक्षक टीएस सुलिया, कलेक्टर अक्षय सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, मुख्य अभियंता जल संसाधन आरपी झा, अधीक्षण यंत्री एसके वर्मा तथा नगर निगम के नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। रोपे गए पौधों को संरक्षित करने के लिये तार फैंसिंग लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही रख-रखाव के लिये कर्मचारियों की जवाबदेही भी निर्धारित की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *