सिंधिया के खिलाफ गोविंद सिंह फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दायर चुनाव याचिका से जुड़ा मामला फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता डॉ. गोविंद सिंह की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि विस्तृत वाद प्रश्न तय करने के संबंध में दिया गया जो आवेदन माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था, उक्त आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई है। इस पर हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को तय की है। डॉ. गोविंद सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा में निर्वाचन को चुनौती देते हुए चुनाव याचिका दायर की है। इसमें उन पर आपराधिक प्रकरण की जानकारी छिपाने का आरोप है।
