ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई को मिली सर्वे की इजाजत, मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोध
वाराणसी. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का एएसआई से सर्वे कराने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने विवादित हिस्से (वजूखाना) को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे कराने की अनुमति दी है। मुस्लिम पक्ष ने सर्वे का विरोध किया था। लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलों को सुनकर सर्वे की अनुमति दे दी है। वाराणसी जिला जज कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की गयी है। कोर्ट ने एएसआई को 4 अगस्त तक सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये है।
दरअसल, 14 जुलाई को वाराणसी के चर्चित श्रृंगार गोरी-ज्ञानवापी के मामले में मस्जिद का सर्वे कराने की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी थी। तब जिला जज ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया था। 16 मई को चारी वादी महिलाओं की ओर से हिन्दू पक्ष ने एक प्रार्थना प़त्र दिया था। जिसमें मांग की गयी थी कि ज्ञानवापी मस्जिद के विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर की एएसआई से जांच कराई जाये। इसी याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मंजूरी दे दी है।
