वेतन और पेंशन में हो गया इजाफा, 31 जुलाई को मिलेगा अधिक ज्यादा, सरकार ने किया ऐलान
नई दिल्ली. 7th Pay Commission Update सरकारी कर्मचारियों (Government Emplolyees) के लिये बड़ी खुशखबरी है। अभी राज्य सरकार (State Government) ने पेंशन और सैलरी (Salary and Pension Hike) दोनों में इजाफा कर दिया है। जिसके बाद में कर्मचारियों और पेंशनर्स के खाते में अधिक पैसा आने वाला है और इसके साथ ही नौकरियों में का भी ऐलान किया गया है। केन्द्र सरकार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने जा रही है। उससे पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को अलग तोहफा दे दिया है। आइये आपको बताते है कि किस राज्य के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
किन राज्यों में किया इजाफा
छत्तीसगढ़ और राजस्थान ने कर्मचारियों और पेंशनर्स की भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा करने का ऐलान किया है। इसके अलावा राजस्थान ने पेंशन में बढ़ोत्तरी करने का निर्णय ले लिया है।
15 फीसदी अधिक पेंशन मिलेगा
राजस्थान सरकार ने मिनिमम गारंटी आय विधेयक 2023 को पेश किया था। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारी भत्ता देने केबारे में बात की है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 2 किश्तों के आधार पर 15 फीसदी बढ़ोत्तरी का फैसला लिया गया है। अभी से राज्य के पेंशनर्स को पहले की तुलना में 15 फीसदी अधिक पेंशन का लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, एकल महिला की श्रेणी में आने वाले लोगों का इसका लाभ मिलेगा।
वेतन में हुआ फायदा
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने 37 हजार संविदा कर्मचारियों की सैलरी में भी 27 फीसदी बढ़ोत्तरी का फैसलालिया है। जिसमें राज्य सरकार के ऊपर लगभग 350 रूपये का एक्सट्रा खर्च आयेगा और इसके अलावा अतिथि टीचर, ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों सहित कई लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हुई है।
