शहर में चारों ओर लगा जाम, चौराहों से पुलिस गायब

ग्वालियर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि से निकलते ही शहर चारों जाम में फंस गया। पड़ाव चौराहा, मोतीमहल, स्टेशन बजरिया, गोला का मंदिर और मुरार, हजीरा आदि शहर के सभी चौराहों पर जबरदस्त जाम लगा हुआ है। शहर की पुलिस नदारद कहीं पुलिस देखने को नहीं मिल रही है। यहां शहर नवागत आईएएस अधिकारियों समूह परिवहन आयुक्त कार्यालय की बैठक लौटते समय बुरी तरह से जाम में फंस गये।
परिवहन आयुक्त जाम में फंसे
जब परिवहन आयुक्त संजय झा जब अपने कार्यालय से वापिस लौट रहे तो गोविंद पुरी चौराहे पर बुरी तरह से जाम में फंस गये। परिवहन आयुक्त को अपने अंगरक्षक को आगे भेजकर जाम खुलवाया।
एम्बूलेंस भी जाम में फंसी
गांधी रोड की ओर आ रहे यातायात के जाम में एम्बूलेंस फंस गयी। एम्बूलेंस में मरीज गंभीर हालत में था एम्बूलेंस के ड्रायवर मुकेश यादव से बात की तो उसने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। मुझे सिटीसेंटर स्थित अस्पताल में जा रहा हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *