ग्वालियर में गरजी प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश की जनता से 6 वायदे

ग्वालियर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करने आयी। रैलीके संबोधन से पहले वह वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंची। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने ग्वालियर के मेला मैदान में सभा में अपने भाषण की शुरूआत स्थानीय बृज बोली में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि भैया-बहनन आपको हमारी राम-राम।
ऐसी सरकार बनाईये जो खरीदी न जा सके-प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि एमपी में एक ऐसी मजबूत सरकार बनाईये। जो न खरीदी जा सके और न गिराई जा सके। जो आपके भविष्य को मजबूत बनाये। वहीं प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे केबीच केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपरोध रूप से बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में विदेशी पंक्षी फड़फड़ायेंगे। भरोसा मत करना।
एमपी में प्रियंका गांधी ने किये 6 वादे
पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करना।
महिलाओं के खाते में मासिक 1500रूपये देना।
500 रूपये की रियायती दरों पर गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
100 यूनिट बिजली मुफ्त और 200 यूनिट तक बिजली खपत पर बिल आधा।
किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
दिव्यांगों के लिये पेंशन राशि बढ़ाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *