MP में विधानसभा चुनाव से पहले 25 IAS और 42 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के ट्रांसफर

भोपाल. विधानसभा चुनाव के पहले तीन साल से अधिक समय से एक जगह जमे अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसके तहत राज्य सरकार ने 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 42 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया है। आईएएस अफसरों में दमोह, मंडला, रतलाम, बैतूल, उज्जैन, झाबुआ, अनूपपुर के जिला पंचायत सीईओ को इधर से उधर किया गया है।

सूची में पढ़िए आईएएस अफसरों के तबादले

इन SAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यपालक संचालक रोहन सक्सेना निवाड़ी के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। भोपाल की अपर कलेक्टर माया अवस्थी फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट कंट्रोलर बनाई गई हैं। सीहोर के अपर कलेक्टर डॉ. बृजेश सक्सेना मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक होंगे। इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में कार्यपालक संचालक बनाए गए हैं। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त शाश्वत सिंह मीणा मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *