जैन आचार्य श्रीकामकुमार नन्दी के हत्यारों फास्ट ट्रैक में केस चलाकर फांसी की सजा मिले

ग्वालियर. कर्नाटक के बेलगाम के निकट हिरेकोजी में जैन आचार्य श्री कामकुमार नन्दी को अपहरण कर नृशंस हत्या से पूरे भारत का जैन समाज स्तब्ध और दुःखी एवं आक्रोशित है। इन्दरगंज चौराहा पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक हत्यारों का फास्टट्रैक पर चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा मिले की मांग को लेकर धरना दिया है। इस दौरान महापौर शोभा सिकरबार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक आदि को ज्ञापन सौंपा।


जैन समाज ने किये बंद प्रतिष्ठान
आक्रोशित जैन समाज ने हत्यारों की फांसी की सजा की मांग को लेकर धरना देने के साथ ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। पिछले कुछ वर्षो से जैन धार्मिक तीर्थ क्षेत्रों पर हो रहे अतिक्रमण एवं जैन संतों पर हो रहे हमलों से जैन समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है।
जैन समाज की मुख्य मांग
धरना दे रहे जैन समाज के लोगों ने सत्ताधारी नेताओं और विपक्ष के नेताओं के सामने 3 मांगें रखी।
1- राष्ट्रीय धार्मिक स्तर पर एक जैन आयोग गठित किया जाये।
2- जैन धार्मिक तीर्थ क्षेत्रों को संरक्षण प्रदान किया जाये।
3- जैन संतों (साधु एवं साध्वी) का पैदल बिहार करते समय सुरक्षा के प्रबंध किये जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *