ग्वालियर में छह दिन पड़ेगी गर्मी, पसीना से रहेंगे तरबतर

ग्वालियर. मानसून ट्रफ लाइन बुधवार को शिवपुरी से गुना की ओर खिसक गई। इस वजह से हवा में नमी घट गई। बारिश का सिलसिला थम गया। इस कारण सूरज तल्खी बढ़ गई और दिन में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी के कारण दिन में एसी व कूलरों में पानी फिर से चालू हो गया। लोग गर्मी से बेहाल होकर अब बारिश का इंतजार करने लगे हैं, लेकिन पांच से छह दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। क्योंकि बारिश के सिस्टम ग्वालियर से काफी दूर हैं। इस वजह से असर नहीं दिखाएंगे। सुबह से आसमान साफ होने से तेज धूप निकल आई। जैसे-जैसे दिन गुजरा, वैसे-वैसे शहर में गर्मी बढ़ गई। दोपहर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीना से तरबतर रहे। अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण गर्मी की चुभन अधिक रही।

ये सिस्टम सक्रिय, जो ग्वालियर के मौसम को नहीं कर पा रहे प्रभावित
– मासून ट्रफ लाइन ग्वालियर से काफी दूर पहुंच गई है। ग्वालियर इसके उत्तर में आ गया है। आसपास चक्रवातीय घेरा भी नहीं है। इस कारण मौसम प्रभावित नहीं हो पा रहा है।
– बंगाल की खाड़ी में जो कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, वह मध्य प्रदेश के बीच से होते हुए गुजरेगा, इस कारण ग्वालियर में इसका असर नहीं दिखेगा।
– हवा में नमी भी कम है। इस कारण बारिश की संभावना नहीं है।
– गर्मी के कारण स्थानीय प्रभाव से कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *