CM शिवराज ने बच्चों के खाते में भेजा लैपटॉप का पैसा
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मेधावी बच्चों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए पैसा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने बच्चों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री सहित स्कूल शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं।
सीएम राइज स्कूलों पर बोले शिवराज
सीएम राइज स्कूल खोलने का आइडिया कैसे मेरे दिमाग में आया। जब मैं कोवि़ड से अस्पताल में भर्ती था। मेरे मन में विचार आया कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे क्यों न हों। यदि दिल्ली, मुंबई में रहकर भी कोई शिक्षक पढ़ाएगा तो व्यवसथा इस स्कूल में की जाएगी।
सीएम ने की बच्चों से बातचीत
सीएम ने बताया कि कालेजों में एडमिशन दो तरह से होता है। एक सरकारी और दूसरा प्राइवेट। प्राइवेट कालेजों में 8 से लेकर 10 लाख रुपए साल होती है। यदि 10 लाख रुपए सालाना फीस हुई तो पांच साल के कोर्स में 50 लाख रुपए होता है। क्या पापा-मम्मी इतनी रकम दे सकते हैं क्या। सीएम ने कहा कि फीस बहुत ज्यादा होती है। यदि तुम्हारे नंबर अच्छे आ गए, और पापा-मम्मी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो सरकारी कालेजों में एडमिशन पर खुशी होगी। मैंने तय किया है कि बच्चों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। पापा-मम्मी को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। ऐसी स्थिति में तुम्हारा मामा फीस भरवाएगा। बीच में कांग्रेस की सरकार आ गई थी, उन्होंने बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने का पाप किया, उन्होंने योजना बंद कर दी थी, लैपटाप भी बंद कर दिया था। अब तुम्हारे मामा की जिम्मेदारी है कि तुम आगे बढ़ सको। यदि बच्चों के सपने मरेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। किसी भी हालत में बच्चों को मजबूर नहीं होने देंगे। यदि तुम्हारे सपने मर जाएंगे तो मध्यप्रदेश भी मर जाएगा। चौहान ने कहा कि पीएमटी, जेईई मेन्स, क्लेट की तैयारी करो। इसके बाद तुम्हारे साथ तुम्हारा मामा खड़ा होगा। भाजपा की सरकार तुम्हारे साथ होगी।
