जीवाजी विश्वविद्यालय में लंबे समय के बाद कार्य परिषद की सामान्य बैठक कल, जमकर होगा हंगामा

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद की सामान्य बैठक का आयोजन एक लंबे समय के बाद शुक्रवार को होने जा रहा है। यह बैठक हंगामेदार होगी क्योंकि इस बैठक में पिछली तीन कार्यपरिषद की विशेष बैठकों में तय हुए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद उन्हें अनुमोदन दे दिया जाएगा यह देखने वाली बात यह होगी कि 13 मई को हुई कार्यपरिषद की बैठक में ईसी मेंबर विवेक सिंह भदोरिया और शिवेंद्र सिंह राठौर ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। जिसके बाद शेष कार्य परिषद सदस्य भी बैठक छोड़कर चले गए थे। लेकिन बावजूद इसके सामान्य एवं लॉ और मैनेजमेंट के कॉलेजों को संबद्धता दे दी गई थी।

इसी मेंबरों ने बैठक में शामिल होना नकारा
13 मई को हुई कार्य परिषद की बैठक में इसी मेंबर बैठक छोड़कर चले गए थे। इसके बाद एक-एक कर सभी कार्यपरिषद सदस्यों से बात की और यह जानने का प्रयास किया कि क्या कॉलेजों को संबद्धता देने में उन्होंने स्वीकृति प्रदान की थी अथवा नहीं। जिसमें सभी कार्यपरिषद सदस्यों ने इस बात को नकारते हुए कहा था कि हम बैठक में शामिल नहीं हुए न हीं हमारे सामने किसी प्रकार की चर्चा हुई है। जब तक कॉलेजों की संबद्धता पर विचार विमर्श नहीं हुआ तब तक इस प्रकार संबद्धता देना गलत है।

कुलपति को बताया था तानाशाह
कार्य परिषद सदस्यों ने बैठक में हुए एकतरफा फैसले को गलत बताते हुए कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी को तानाशाह बताया था। उन्होंने कहा कि कुलपति का रवैया तानाशाही है वह नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमर्जी से विश्वविद्यालय चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *