ग्वालियर आईटी सेल के सुरेन्द्र भटेले सहित 57 अधिकारी-जवान डीजीसीआर अवॉर्ड से सम्मानित

चुनौतियों का सामना करते हुए जनरक्षा के लिए तत्पर रहती है पुलिस . डीजीपी
भोपालए श्मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारी और जवान जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में देवास के नेमावर में नजर आयाए जहां निरीक्षक राजाराम वास्कले ने कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। मध्यप्रदेश पुलिस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है और इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस महकमा उनके परिवार के साथ है।
डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में पहली बार आयोजित डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा चुनौतियों का और गलती होने पर आलोचना का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुल 57 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पेशल डीजी जीपी सिंह, स्पेशल डीजी (प्रशासन) डॉ. श्रीनिवास राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
15 वर्षो तक बेहतर एवं स्वच्छ अभिलेख
ग्वालियर के आईटी सेल प्रभारी सुरेन्द्र भटेले, 14वीं बटालियन नीरज थापा, 6वीं बटालियन ललित मोहन भट्ट प्रधान आरक्षक को डीजीपी के द्वारा सम्मानित किया गया। नीमच से एएसपी सुन्दरसिंह कनेश, भोपाल से पुलिस अकादमी से एएसपी डेनियल जोसेफ, कंट्रोल रूम से निरीक्षक (रेडियो) मनोज बैस, 23वीं बटालियन से निरीक्षक उमाशंकर शिवहरे, सीएम सिक्यूरिटी एसआई राजेश तिवारी, एसएएफ निरीक्षक शैली थॉमस, सीएम सिक्यूरिटी से एसआई अंगद यादव, इंदौर पीटीएस महेन्द्रसिंह नेगी, बालाघाट 36वी बटालियन एसआई रामप्रसाद उइके, ग्वालियर 2वी बटालियन एसआई रामकरण मीणा, सागर 10वीं बटालियन हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, पन्ना आरआई लाइन हैडकांस्टेबल रामकृष्ण पांडे, नीमच पुलिस लाइन हैड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, रतलाम से एएसआई सुंदराम बैरागी, भोपाल से सीजेआईडब्ल्यू हैड कांस्टेबल प्रदीप गोसांई, बालाघाट हॉक फोर्स हैडकांस्टेबल मनोज पांडे, पीएचक्यू से एएसआई सुनील कौशल, मंडला 35वीं बटालियन हैड कांस्टेबल अजय राजपाल, इंदौर पीटीएस रत्नेश पांडे, आरएपीटीसी आरक्षक विश्वेश्वर दयाल, पीएचक्यू एजेके आरक्षक संतोषी जादौन, खंडवा एसबी से आरक्षक राजेंद्र पांजरे, इंदौर 15वीं बटालियन आरक्षक यतीशचंद्र यादव, हरेन्द्र यादव, पन्ना पुलिस लाईन हैड कांस्टेबल मनोज अहिरबार, पन्ना पुलिस लाईन आरक्षक प्रदीप गर्ग, नीमच से कांस्टेबल अजीत पंवार, खंडवा आरक्षक राजेश मिश्रा, इन्दोर पुलिस आयुक्त कार्यालय से निरीक्षक स्टेनो प्रवीण ठाकुर, भोपाल पीएचक्यू एसआई धनपाल राजपूत, उज्जैन रेंज से कैलाशचंद्र सोलंकी, भोपाल पीएचक्यू एसआई एसबी एसआई नरेन्द्र गेहलोत आदि को सम्मानित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *