जेपी नड्डा की उपस्थिति में भोपाल में होगी भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

भोपाल. विधानसभा चुनाव के लिए बनी भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक 22 जुलाई को भोपाल में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के मुद्दे, विपक्ष को घेरने की रणनीति, हर बूथ में 51 प्रतिशत मत हासिल करने, असंतुष्ट नेताओं को साधने और चुनाव प्रचार को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे, पर उनका कार्यक्रम टल गया है। शाह का 30 जुलाई को भी भोपाल आने का कार्यक्रम था, जो अब 26 जुलाई को संभावित है।

इन बिंदुओं पर हो सकता है मंथन
बैठक में उन सीटों पर जीत के लिए भी मंथन किया जाएगा जहां पार्टी के पिछले कई चुनावों में हार रही है। पहले यह बैठक बुधवार को होने वाले थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। 22 को होने वाली बैठक में भूपेंद्र यादव के अलावा चुनाव सह प्रभारी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण्व और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित प्रदेश के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *