नवागत उपमहाप्रबंधक केंद्रीय संभाग शहर का मध्य प्रदेश संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक ने किया स्वागत

ग्वालियर म.प्र.संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकान्त मिश्र ने बताया कि मध्य प्रदेश संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवम विद्युत फेडरेशन के अध्यक्ष आरके.कौशिक के नेतृत्व में म.प्र.म.क्षे.विद्युत वितरण कम्पनी संचारण संधारण वृत्त ग्वालियर एवं शहर वृत्त ग्वालियर में नवागत उपमहाप्रबंधक इंजी.अभय चौपड़ा संचा./संधा. संभाग ग्वालियर एवं *नवागत उपमहाप्रबंधक इंजी. गगन देव शर्मा का पुष्पहार पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अनंत हार्दिक शुभ कामनाएं दी गई।
उपमहाप्रबंधक से अनुरोध किया कि कम्पनी हित के साथ साथ ग्वालियर संभाग अन्तर्गत कार्यरत विद्युत कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी हित में शीघ्र निराकरण करने का कष्ट करेगें। जिस पर उपमहाप्रबंधक संचारण संधारण संभाग ग्वालियर एवं सेंट्रल संभाग शहर द्वारा संगठन को विश्वास दिलाया कि सभी कर्मचारी परिवार के सदस्य की तरह है उनका ध्यान प्राथमिकता के साथ रखेगें साथ ही जो भी समस्यायें होगी उनका भी शीघ्र निराकरण करेगें व जो वरिष्ठ कार्यालय से लम्बित होगी उनका भी निराकरण करवायेगें एवं उनका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत सप्लाई व एरियर(बकाया राशि ) की रिकवरी करना होगा ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अमरेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर.के.कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, प्रतीक द्विवेदी, कनिष्ठ यंत्री प्रिंस वैश्य, रणवीर शुक्ला, मदन रैकवार, जनक सिंह, रणवीर शर्मा, रवि प्रकाश गुप्ता, अवधेश राणा, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रदीप निगम, मुकेश धाकड़, अखंड प्रताप सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *