प्रियंका गांधी की आमसभा के लिये 3 मंच बनकर तैयार, 1 क्विंटल फूलों से संजाया जायेगा-अशोक सिंह

ग्वालियर. मेला ग्राउण्ड में 21 जुलाई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आमसभा के तीन मंच (450×600) की फीट के बनाये जा रहे है। इसके लिये धार से आये मयंक जैन के द्वारा वाटरप्रूफ टेंट लगाये जा रहे है। इसमें टैंट लगाने का कार्य क्रेन से किया जा रहा है। मंच सज्जा का काम मयंक जैन और लक्ष्मण कुशवाह संयुक्त से तैयार कर रहे है।
मंच सज्जा 1 क्विंटल से सजेगा
प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मंच संजाने की जिम्मेदारी मुकेश टैंट के लक्ष्मण कुशवाह के जिम्मे सौंपा गया है। मंच को (450 600) की फीट के साइज के तैयार किये जा रहे है। जिसमंच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंचासीन होगी। 1 क्विंटल फूलों से संजाया जायेगा। मंच पर एसी, स्टेज, कारपेट, ग्रीन रूम पर लगाये जा रहे हैं।
3 मंच तैयार होंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 3 मंच बनाये जा रहे हैं। बीच वाले मंच पर प्रियंका गांधी मंचासीन होंगी। साइड के मंचों पर राष्ट्रीय नेता और प्रदेश के नेता मंचासीन होंगे। टैंट में 60-70 हजार कुर्सियां लगाई जायेगी और 15सौ कुर्सियां वीआईपी के लिये होंगी।
प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई की सुबह 10 बजे नई दिल्ली से विशेष प्लेन से 11 बजे ग्वालियर विमानतल पर आयेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि पर 11.20 बजे पहुंचेगी और मेलाग्राउण्ड स्थित सभास्थल पर 11.30 बजे पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *