MP भाजपा कोर कमेटी की बैठक 4 जुलाई को
भोपाल. मध्यप्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक 4 जुलाई को बुलाई गई है। इसमें कोर कमेटी के सभी सदस्य शामिल होंगे। बैठक में चुनावी रणनीति समेत पार्टी के आगामी प्रोग्राम पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, बीजेपी और संघ के सर्वे पर भी मंथन होगा।
