भ्रष्टाचार मामले में नगर पालिका सीएमओ और दो सब इंजीनियर बर्खास्त

अनूपपुर. नवगठित परिषद डोला, डूमरकछार, वनगवां और शहडोल जिले की नगर परिषद बकहो में नियम विरुद्ध कर्मचारियों के संविलियन करने की विभागीय जांच तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें तत्कालीन प्रभारी सीएमओ विकास चन्द्र मिश्रा, तत्कालीन उप यंत्री संदीप सिंह उरैती और अजीत रावत के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही, आर्थिक क्षति की राशि की वसूली के भी निर्देश दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तत्कालीन मुख्य पालिका अधिकारी जयदीप दीपांकर और तत्कालीन कार्यपालन यंत्री राकेश तिवारी के खिलाफ भी जांच के बाद रिकवरी का निर्णय लिया गया है। इनका प्रकरण लोक सेवा आयोग को भेजा जा रहा है। विकास चंद्र मिश्रा, संदीप उरैती से 2 करोड़ 55 लाख में से अनुपातिक राशि की वसूली जाएगी। वहीं रावत से 65 लाख में से अनुपातिक राशि की वसूली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *