पीएम बोले पार्टी खत्म, भतीजे के बगावत पर बोले, मैं फिर से पार्टी खड़ी कर के दिखाऊंगा-शरद पवार
मुंबई. महाराष्ट्र में अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने सख्त तेवन दिखाई दिये है। उन्होंने कहा है कि अजित पवार के साथ जो एनसीपी है। असली नहीं और मेरे साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वह लोग कुछ भी दावा करें। लेकिन मेरा लोगों पर भरोसा है। पवार ने कहा है कि कुछ लोग पार्टी पर दावा कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों में उनकी सच्चाई सामने आ जायेगी। मुझे आज के घटनाक्रम की फ्रिक नहीं है कि मैं फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा। आपको बता दें कि एनसीपी नेता अजीत पवार अपने कुछ समर्थकों के साथ एनडीए में शामिल हो गये हैं। उन्होंने रविवार की सुबह एनसीपी के कुछ नेताओं और विधायकों की बैठक के बाद राजभवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
पीएम बोले एनसीपी पार्टी खत्म-पंवार
शरद पंवार ने आगे कहा है कि 2 दिन पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी ने एनसीपी के बारे मेंकहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है कि उनका सरकार (महाराष्ट्र) में शामिल होने से यह साफ है कि वह सभी आरोप से मुक्त हो गये हैं। मैंने 6 जुलाई को सभी नेताओं की एक बैठक बुलाई थी जहां कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी और पार्टी के अन्दर कुछ बदलाव किये जाने थे लेकिन उससे पहले ही कुछ नेताओं ने अलग रूख अपनाया है।
