पुलिस ने एक वाहन चोर से की 5 बाइक बरामद

ग्वालियर। वाहन चोरों की धरपकड़ व वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुष लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 28 जून को मिली कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत नये रेलवे पुल के पास एक शातिर वाहन चोर चोरी की मोटर सायकिल लिए हुए खड़ा है।
पुलिस टीम को वहां परएक संदिग्ध व्यक्ति स्प्लेण्डर मोटर साइकिल लिये खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये वाहन चोर का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम रावतपुरा थाना गौरमी जिला भिण्ड का रहने वाला ज्ञात हुआ। पकड़े गये वाहन चोर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने रिश्ते के भाई के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस द्वारा जप्त की गई स्पलेण्डर मोटर साइकिल को वाहन चोर द्वारा 27 जून को निकुंज मोटर्स कंपनी की पार्किंग से अपने रिश्ते के भाई के साथ चोरी करना बताया। गहनता से पूछताछ करने पर पकड़े गये वाहन चोर द्वारा ग्वालियर शहर के डीडी नगर, चार शहर का नाका हजीरा, फूलबाग एवं इन्दरगंज क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये वाहन चोर की निशादेही पर चोरी की गई चारों मोटर साइकिल जिसमें 3 स्प्लेण्डर व 1 एचएफ डीलक्स को उसके गांव रावतपुरा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये वाहन चोर ने बताया कि वह शहर से वाहन चोरी कर देहात क्षेत्रों में 3 से 5 हजार रूपये में बैच देता था। पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर के फरार साथी की तलाष की जा रही है। उसके पकड़े जाने पर अन्य वाहन चोरी की बारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
बरामद बाइक
4 स्प्लेण्डर मोटर सायकिल एवं 1 एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल कीमती लगभग 03 लाख रूपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *