ग्वालियर पुलिस से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को शॉल एवं श्रीफल देकर दी विदाई
ग्वालियर। पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर एसपी राजेश चंदेल, आरआई सत्य प्रकाश मिश्रा पुलिस लाईन ग्वालियर के साथ समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाल व श्रीफल देकर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।
इस अवसर पर एसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल व ट्रैवलर बेग भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एंव कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई साथ ही उनके द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गई।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी
टीआई यशपाल सिंह चौहान, बाबूलाल सुमन, एसआई जीपी रायपुरिया, पास्कल तिर्की, एएसआई रामप्रताप सिंह राठौर, रामसेवक शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, शिवबहादुर सिंह, नारायण सिंह, रामशरण सिंह।
