मेट्रो में 2 शराब बोतले ले जाने की मिली अनुमति

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DRMC) ने बड़ा फैसला लिया है। डीएमआरसी ने यात्रियों को शराब की 2 बोतलें लेकर यात्रा करने की अनुमति दे दी है। DRMC ने आधिकारिक बयान में कहा है कि दिल्ली मेट्रो के नियमों में बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में अब से प्रति व्यक्ति शराब की 2 सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति है। CISF  और DRMC के अधिकारियों की एक कमेटी ने पहले के आदेश की समीक्षा की है।
पहले के आदेश के मुताबिक एयरपोर्ट लाइन पर ही शराब की सीलबंद बोतल साथ ले जाने की अनुमति थी। बाकी बाइनों पर प्रतिबंध लगाया था। अब नया आदेश सभी मेट्रो लाइन पर लागू होगा। हालांकि मेट्रो परिसर के अन्दर शराब पीने पर प्रतिबंध रहेगा। पेसेंजर से खास अपील भी की गयी है। डीएमआरसी ने आगे कहा है कि यात्रा करते समय उचित शिष्टाचार बनाये रखें। यदि कोई यात्री शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

दिल्ली में घट गई शराब की बिक्री

बताते चलें कि दिल्ली में शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले इस साल शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट आई है. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी (सीआईएबीसी) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. इस नीति के लागू होने के बाद जनवरी-मार्च (2022) में शराब की बिक्री में 263% की वृद्धि दर्ज की थी. हालांकि, शराब नीति में घोटाले का आरोप लगने के बाद इसे जुलाई 2022 में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने वापस ले लिया था. ऐसे में इस साल की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च (2023) में शराब की बिक्री में 14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई. विवादित शराब नीति के तहत खुली दुकानें 1 सितंबर 2022 से बंद हो गई थीं. CIABC की रिपोर्ट के मुताबिक, तमाम विवादों के बावजूद 2022 में दिल्ली में शराब की बिक्री में सालाना 36% की वृद्धि हुई थी. हालांकि, इस वृद्धि की वजह 2022-23 की पहली तिमाही को जाता है, जब तमाम स्कीमों के चलते बिक्री में ताबड़तोड़ वृद्धि देखी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *