जीवाजी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने फिर किया आंदोलन का ऐलान

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी संघों ने नियमितीकरण सहित 7 सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा था मगर मांगे पूरी करने अभी तक कुछ नहीं हुआ। यहीं बजह है कि गुस्साएं कर्मचारियों ने क्रमिक आंदोलन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत आज 30 जून से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 3 जुलाई को 1 घंटें कार्य का बहिष्कार करेंगे। 4 जुलाई को 2 घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे इसके बाद 6 जुलाई को आधे दिन कार्य नहीं करेंगे, फिर भी मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर 7 जुलाई अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। स्थाईकर्मी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष तहसीलदार सिंह गुर्जर और सचिव लोकेश चतुर्वेदी ने बताया कि मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मांगे पूरी करने के संबध में जेयू के कुलसचिव को पत्र भेजा था। वावजूद इसके विवि स्तर से मांगे पूरी करने कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। यही बजह है कि कुलसचिव को दिए गए ज्ञापन के अनुसार अब सारे कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे है।

यह है मांगे
स्थाई कर्मियों का नियमितीकरण शीघ्र किया जाए।
स्थाई कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जाए।
मेडीक्लेम पॉलिसी लागू की जाए।
2007 के बाद हुए स्थाई कर्मियों को वेतन एवं एरियर का भुगतान किया जाए।
श्रम साध्य भत्ता सभी विभागों के कर्मचारियों को दिया जाए।
विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *