क्या राम मंदिर और कश्मीर की धारा 370 की तरह यूसीसी के लिये फिक्स हो 5 अगस्त
नई दिल्ली. यूनिकोड सिविल कोड (UCC) को लेकर केन्द्र सरकार संसद में बिल लाने की तैयारी में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में UCC को लेकिन बिल ला सकती है। पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से भोपाल में दिये गये बयान के बाद चीजें उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ती हुई भी दिखाई दे रही है। लॉ कमीशन ने UCC का लेकर आम नागरिकों की राय मांगी है। वहीं अब संसदीय स्थाई समिति ने भी UCC को लेकर 3 जुलाई को बैठक बुला ली है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहले ही कह चुके हैं। कि यूसीसी को लेकर 13 जुलाई तक इंतजार करना चाहिये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के UCC को लेकर बयान के बाद अब चीजें तेजी से उसी दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही है। केन्द्र सरकार और भाजपा के सूत्रों की माने तो संसद की आगामी मानसून सत्र में UCC को लेकर बिल जाने की पूरी तैयारी की जा रही है। 5 अगस्त की तारीख और बड़े मामलों को लेकर भाजपा के स्टैण्ड का कनेक्शन देखें तो भी संकेत यही हैं कि यूसीसी को लेकर बिल मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश किया जा सकता है और वह भी 5 अगस्त को ही।
