PM मोदी 1 जुलाई को आएंगे MP

शहडोल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल के बुढार स्थित लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। लाभार्थियों को सिकल सेल जेनेटिक स्टेटस कार्ड भी देंगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में लगभग 3.57 करोड़ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्डों के वितरण की भी शुरुआत करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी की गई है।

जिले के बुढार स्थित लालपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित
कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि ग्राम लालपुर स्थित कार्यक्रम में आमजनों द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित आवेदन पत्र, ज्ञापन दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में आमजनों से आवेदन पत्र, ज्ञापन को संकलित किए जाने के लिए पूर्व में लोक सेवकों को लगाया गया है। ड्यूटी यथावत रहेगी तथा उनके सहयोग के लिए संशोधित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी सेक्टर क्रंमाक 1 से 40 तक लगाई है। सेक्टर क्रंमाक 1 में द्वारिका प्रसाद, सेक्टर क्रंमाक 2 रामसुख ढीमर, सेक्टर क्रंमाक 3 सियाराम सिंह, सेक्टर क्रंमाक 4 हजारी प्रसाद सिंह, सेक्टर क्रंमाक 5 सोहन सिंह, सेक्टर क्रंमाक 6 श्यामनारायण सिंह, सेक्टर क्रंमाक 7 चरनदास, सेक्टर क्रंमाक 8 रामजी मिश्रा, सेक्टर क्रंमाक 9 रामशरण सिंह, सेक्टर क्रंमाक 10 करन सिंह, सेक्टर क्रंमाक 11 रमाषंकर सिंह, सेक्टर क्रंमाक 12 उपेन्द्र पाण्डेय, सेक्टर क्रंमाक 13 स्वामीदीन सिंह, सेक्टर क्रंमाक 14 रामकृपालु सिंह मुस्तैद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *