धु्रव हेलीकॉप्टर में आई समस्या ठीक कर भेजे गये पोस्ट पर

उपकरणों की डिजाइन और मेटलर्जी की दिक्कत ध्रुव हेलिकॉप्टरों में मिली है. लगातार किया जा रहा है ठीक. नई दिल्ली. भारत की तीनों सेनायें और कोस्ट गार्ड संयुक्त रूप से 325 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर धु्रव का उपयोग करते हैं। पिछले दिनों हुए हादसों की वजह से भारतीय सेना और वायुसेना को अपने ध्रुव हेलीकॉप्टर की फ्लीट को उड़ान भरने से रूकना पड़ा था। इसके बाद सभी सेनाओं और कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर्स की जांच शुरू की गयी।
स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर के कुछ यंत्रों में डिजायनिंग और मेटलर्जी की संभावना परेशानी का पता लगाया गया है। उन्हें ठीक कर दिया गया है। कुछ हेलीकॉप्टरर्स को ठीक किया जा रहा है। कुछ अपने तय स्थानों पर तैनात कर दिये गये हैं। उन्होंने उड़ान भरनी शुरू कर दी है। कुछ ठीक होने के बाद उनके निर्धारित पोस्ट पर भेज दिये जायेंगे।

एचएएल रुद्र 
यह एक हथियारबंद यूटिलिटी हेलिकॉप्टर है. IAF के पास 16 और Army के पास 75 हैं. इसे भी दो पायलट उड़ाते हैं. इसमें भी 12 जवान बैठते हैं. यह 52.1 फीट लंबा है. 10.4 फीट चौड़ा है. 16.4 फीट ऊंचा है. अधिकतम गति 280 किमी प्रतिघंटा. रेंज 590 किमी है. अधिकतम 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. 20 मिमी की एक एम621 कैनन, 2 मिस्ट्रल रॉकेट्स, 4 FZ275 LGR मिसाइल, 4 ध्रुवास्त्र मिसाइल तैनात किए जा सकते हैं.
एचएएल एलयूएच 
यह एक लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर. IAF और Army ने 6-6 ऑर्डर किए हैं. इसे भी दो पायलट उड़ाते हैं. इसमें 6 लोग बैठ सकते हैं. 37.8 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 11.1 फीट है. अधिकतम गति 250 किमी प्रतिघंटा है. 500 KG वजन के साथ एक बार में 350 किमी की उड़ान भर सकता है. खाली 500 किमी तक. अधिकतम 21,300 फीट तक जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *