ईद उल अजहा पर नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर दी शुभकामनायें

ग्वालियर. गुरूवार की सुबह 7.30 बजे ईद उल अजहा की फूलबाग चौराहा स्थित मोती मस्जिद में नमाज अता की गयी है। आपको बता दें कि एक दिन पूर्व शहर की मंडियों में कुर्बानी के लिये बकरों की जमकर खरीदारी की गयी। लोगों ने बकरों की बोली लगाकर खरीदा। गुरूवार की सुबह शहर के 91 मस्जिद, ईदगाहों में सुबह-सुबह एक साथ नमाज अदा की गयी। इसके बाद एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। हर तरह मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के रंग में दिखाई दिये। लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनायें दी।

मस्जिद में जगह नहीं मिली तो सड़कों पर बैठे नमाज पढ़ी

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर ग्वालियर की फूलबाग मस्जिद, जीवाजीगंज ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। इसके साथ ही ग्वालियर 91 मस्जिद व ईदगाह में सुबह 7 से 9 बजे के बीच नमाज अदा की गई। कई जगह तो मस्जिद में जगह नहीं होने पर लोग सड़कों पर नमाज अदा करते हुए नजर आए। नामज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सुबह 5 बजे से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज़ अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। मस्जिदों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
ईद के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर की गई बैठक
पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा के मद्देनजर को ध्यान में रखकर शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की। जिससे इस त्योहार को शांति और सदभाव के साथ मनाया जा सके। जिसमें सभी समितियों और दलों ने अपना सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *