बलिदान दिवस कार्यक्रम -सेना का पराक्रम ही देश की ताकत- कर्नल अमित यादव

ग्वालियर कोई भी युद्ध हो या ऑपरेशन हो हमारी सेना का शत्रु पर विजय का इतिहास रहा है चाहे युद्ध 1962 या 1965 या 1971 के युद्ध का इतिहास अगर हम देखेंगे तो हमारी सेना ने शत्रु को अपने साहस और पराक्रम से हर परिस्थिति में हराया है फिर शत्रु कितने भी सुरक्षित जगह पर ही क्यों न रहा हो। हमारी सेना हर स्थिति में बरसात का मौसम हो, सर्दी का मौसम हो, गर्मी का मौसम हो, बर्फीली चोटियां हो ,ऑक्सीजन की कमी हो, लेकिन हमारे बहादुर सेनिको ने शत्रु को हर मोर्चे पर हराया है। उक्त उदगार सेना मुख्यालय मुरार ग्वालियर से कर्नल अमित यादव ने कारगिल शहीद सरमन सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में व्यक्त किये।
कारगिल शहीद सरमन सिंह एवं नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन जेल रोड स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 1999 कारगिल युद्ध का इतिहास अगर हम देखें वहां का भूभाग गहरी गहरी खाईयो वाला है और उन खाइयों के बीच ऊँची ऊँची बर्फ से ढ़की पहाड़ियां । शत्रु ऊपर और हमारी सेना नीचे। दुश्मन तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं, इसके बाबजूद हमारे वीर योद्धा शत्रु तक पहुंचे भी ओर उनकी गर्दन को भी मरोड़ा । तब सारे विश्व ने हमारी सेना के पराक्रम को जाना ,ऐसा ही पराक्रम 2-राज रिफ सेक्शन लीडर हवलदार सरमन सिंह व उनके साथियों ने विषम परिस्थितियों में जहां सांस लेने में भी दिक्कत है माइनस डिग्री में टेंपरेचर है ऐसी विषम परिस्थितियों में हमारे रणबांकुरों ने विजय श्री दिलाई। 28 जून की दरमियानी रात हवलदार सरमन सिंह(सेना मेडल) टाइगर हिल पर तिरंगा फहराते हुए बलिदानी पथ पर चले तो गए अपितु शौर्य और पराक्रम का अमिट इतिहास रच गए।
कर्नल अमित यादव ने कहा हमारी सेना के कारण कोई भी देश हमारी तरफ आँख उठाने का साहस नही कर पाता है उन्होंने कहा जब तक सैनिक सीमा पर मुस्तेद हैं, तभी तो हम सब चेन से जीवन यापन कर पा रहे हैं, इसलिये हम सबका दायित्व बनता है कि हम सब देश वासी इन अमर बलदानियो को हमेशा याद करते रहे, नमन करते रहें श्रद्धांजलि सम्बोधन से पहले अमर सपूत सरमन सिंह को जिलाधीश ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह ने प्रथम पुष्प चक्र अर्पित किया। द्वितीय पुष्पचक्र पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अर्पित कर सेल्यूट किया। तृतीय पुष्पचक्र पुलिस लाइन आर .आई. सत्य प्रकाश मिश्रा एवं चतुर्थ पुष्प चक्र एनसीसी 3 एमपी गर्ल्स बटालियन के कर्नल सुखविंदर सिंह अर्पित कर सेल्यूट किया।
सशस्त्र सैन्य सलामी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित यादव सेना मुख्यालय मुरार ग्वालियर के द्वारा दी गई। जिसमें 20 ग्रेनेडियर की सशस्त्र सैन्य टुकडी का नेतृत्व सूबेदार मेजर धर्मेन्दर सिंह, सूबेदार श्रीनिवास ने किया व एन सी सी 3एमपी गर्ल्स बटालियन के सूबेदार मेजर ओमप्रकाश खोजा, नायब सूबेदार रायसिंग के नेतृत्व में गर्ल्स कैडिटों ने शहीद सरमन सिंह को सेल्यूट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *